संदेश

देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Hindustan Zink ने मजदूरों को नौकरी से निकाला,हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन के रसुखो के आगे सरकारों के आदेश दिखे बौने।मजदूरों ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

चित्र
https://youtu.be/jjoCxY2BbiY video लॉकडाउन का दंश मजदूरो पर भारी, हिंदुस्तान जिंक कम्पनी ने मजदूरो को नोकरी से निकाला। हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन के रसुखो के आगे सरकारों के आदेश दिखे बौने , केन्द्र सरकार की एडवाजिरी पालना करने जिंक प्रबंधन आदेशों की उडा रहा  धज्जियां। चित्तौड़गढ़। लॉकडाउन का दंश देश की गरीब जनता और मजदूरो पर भारी पड़ने लगा है  लोकडाउन में देशभर के कई युवा बेरोजगार हुए है काफी कर्मचारियों मजदूरो को  बड़ी कम्पनीयो ने नौकरी से निकाल दिया  है।  वही चित्तौड़गढ़ स्थित देश की सबसे बड़ी औधोगिक इकाई हिंदुस्तान जिंक की ठेका कम्पनियो ने सेंकडो की संख्या में गरीब मजदूरो को नॉकरी से निकाल दिया है। सेंकडो मजदूरो के घर परिवार पर तलवार लटक गई है। कोरोना महामारी के चलते जहा पूरा देश लोकडाउन था। सभी मजदूर कर्मचारी सरकार व हिंदुस्तान जिंक के आदेशों के चलते अपने अपने घरों पर बैठे थे। सरकार व जिंक कम्पनियो ने मजदूरो को पूरी सैलेरी देने व पुनः लोकडाउन के बाद नॉकरी पर आने को कहा था, लेकिन जैसे ही लोकडाउन खत्म हुआ। मजदूर हिंदुस्तान जिंक फैक्ट्री मे...

पटौदी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा कर्मी का अपहरण !

चित्र
लाॅक डाउन में बड़ी वारदात घटना पटौदी में राजपुरा गांव के पास पट्रोल पंप के नजदीक की अज्ञात हथियारबंद सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने खुड्डन के पास फैंका पटौदी थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज फतह सिंह व धीरज शर्मा पटौदी।  लाॅक डाउन के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह घटना पटौदी हलके में पाल्हावास-जाटौली के बीच में गांव राजपुरा के पास पट्रोल पंप के नजदीक की है। इस मामले में पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादस की विभिन्न घाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सहित प्रतिष्ठा का सवाल बना है। देश के गृहमंत्री के सुरक्षा कर्मी जिसका अपहरण करके बदमाश झज्जर जिला के गांव खुड्डन ले गए पटौदी थाना एसएचओ सुरेश कुमार के द्वारा उसकी पहचान रिषी राज पुत्र श्योताज निवासी कोसली के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ...

भारतीय वैज्ञानिकों ने तैयार किया स्वदेशी मैकेनिकल वेंटिलेटर, कीमत भी बेहद कम

चित्र
 भारत आत्मनिर्भर मुहिम के तहत कॉफी उपकरणों को बनाने में जोड़ दिया जा रहा है जो कि आज स्वदेशी मैकेनिकल वेंटिलेटर  बनाकर  काफी कुछ बयां कर रहा है। covid-19 को लेकर जो मरीज सांस लेने में दिक्कत है और जो वेंटिलेटर का खर्च नहीं उठा सकते उनके लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएमईआरआई) दुर्गापुर ने स्वदेशी टेक्नोलॉजी युक्त एक मैकेनिकल वेंटिलेटर तैयार किया है। संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वेंटिलेटर की दो खास बातें ये हैं कि यह पोर्टेबल (लाने-ले जाने योग्य) है और इसकी कीमत काफी कम है। जानकारी के मुताबिक इस स्वदेशी मैकेनिकल वेंटिलेटर की कीमत 90 हजार से एक लाख रुपये के बीच हो सकती है।  सीएसआईआर-सीएमईआरआई दुर्गापुर के प्रोफेसर हरीश हिरानी ने इस वेंटिलेटर के बारे में बताया कि इसके डिजाइन, कंट्रोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स हिस्सों को इस हिसाब से बनाया गया है जिससे कीमत पर असर न पड़े साथ ही यह संबंधित उद्योगों के लिए प्रासंगिक भी रहे।  उन्होंने कहा, इसे विकसित करने क...

पटौदी विधायक की बैठक में लॉकडाउन के बाद होने वाली शिक्षा इत्यादि की समस्याओं पर बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

चित्र
आज पटौदी एस०ङी०एम० कार्यालय में पटौदी विधायक सत्यपरकाश जरावता की अध्यक्षता में तथा एस० डी० एम० पटौदी राजेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में एक बैठक सोशल डिस्टेंस रखते हुए स्कूल शिक्षा एवं आई० टी० आई० और पोलटेक्निक से  समबन्धित अधिकारीयो तथा जिला  कल्याण अधिकारी और जिला रोजगार अधिकारी  उप जिला शिक्षा अधिकारी  के साथ हुई जिसमें  ई लर्निंग में गरीब छात्रों को मोबाईल की समस्या, स्कूल खुलने पर सोशल डिस्टेंस ,मास्क और टाॅयलट तथा पीने के पानी के सन्दर्भ में  तथा स्कूल अपग्रेडेशन  और  स्कूल बिल्डिंग के बिषय में निर्देश दिए तथा मुसेदपुर आई टी आई टेकओवर करने तथा पिछले तीन वर्षों के पास आउट छात्रों की अपिरनटिशिप करवाने के निर्देश दिये । जन स्वास्थय के अधिकारियों को  महचाना एवं खुरमनुर में सुचारू रूप से पानी के निर्देश दिये तथा मार्किट कमेटी के सचिव को गेहूँ की खरीद की यदि कोई बकाया राशि है तो उसके भुगतान तथा सब्जी मण्डी को सुचारू रूप से सोशल ङिसटनस की पालना करते हुए चलाए जाने के निर्देश दिये । इस अवसर पर कुछ दसव...

कैसे निर्जला एकादशी व्रत साल में आने वाली 24 एकादशियों में से सबसे अधिक महत्वपूर्ण एकादशी है।

चित्र
।।वसुधैव कुटुम्बकम्।। आओ जानें कैसे करें निर्जला एकादशी व्रत साल में आने वाली 24 एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण एकादशी है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने का महत्व खुद महर्षि वेदव्यास ने भीम को बताया था। यह व्रत काफी कठिन है जिसे निर्जला रहकर रखा जाता है। माना जाता है कि इस एक एकादशी का व्रत रखने से सभी एकादशी व्रतों के बराबर पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। इसे पाण्डव एकादशी, भीमसेनी एकादशी या फिर भीम एकादशी भी कहा जाता है व्रत विधि: इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी के सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक अन्न व जल कुछ ग्रहण नहीं किया जाता। इस दिन अन्न, वस्त्र, जूती आदि का अपनी क्षमतानुसार दान किया जाता है। इस एकादशी पर जल से भरे घड़े को भी वस्त्र से ढककर दान किया जाता है। चाहें तो स्वर्ण दान भी कर सकते हैं।  जरूरतमंदों की सहायता जरूर करें। पूजा के समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का उच्चारण करना चाहिये। साथ ही निर्जला एकादशी व्रत की कथा भी जरूर पढ़ें या सुनें। फिर द्वादशी के सूर्योदय के बाद पूजा कर...

केजरीवाल का फैसला, एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील, जनता से मांगा इस बात पर सुझाव

चित्र
केजरीवाल का फैसला, एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर किए सील, जनता से मांगा इस बात पर सुझाव दिल्ली में कोरोना के चलते चलते एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर सील करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार ने लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली को अपनी सीमाएं अन्य राज्यों के मरीजों के लिए खोलनी चाहिए या नही? दिल्लीवालों को इस मुद्दे पर अपनी राय शुक्रवार शाम पांच बजे तक भेजनी है। सरकार का कहना है कि वह इसके बाद फैसला करेगी कि आगे क्या करना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कह कि मैंने पिछली बार भी आप लोगों से राय मांगी थी तब हमें पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी सलाह दी थी। इस बार भी हम आप से एक महत्वपूर्ण विषय पर राय चाहते हैं। केजरीवाल अपनी राजनीति चमकाते हुए  कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत विकास किया है। बहुत से अस्पताल बनवाए और बेड्स उपलब्ध कराए। ऐसे में देशभर से लोग दिल्ली की बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आएंगे। ऐसे में बाहरी लोगों के आने के चलते दिल्ली के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की क...

द्वितीय विश्व युद्ध की बमबारी में बचने वाले मगरमच्छ की मॉस्को चिड़ियाघर में बुढ़ापे में हुई मौत

चित्र
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्लिन देश में हुई बमबारी में एक मगरमछ बच गया था जिसकी रूस की राजधानी मॉस्को के एक चिड़ियाघर में मौत हो गई। इस मगरमच्छ को लेकर अफवाह थी कि यह अडोल्फ हिटलर का पालतू मगरमच्छ था। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि कल सुबह, मिसीसिपी मगरमच्छ 'सेटर्न' (मगरमच्छ का नाम) की अधिक उम्र हो जाने से मौत हो गई। वह करीब 84 वर्ष का था।  अमेरिका में जन्म होने के तुरंत बाद ही सेटर्न को 1936 में बर्लिन चिड़ियाघर को तोहफे में दिया गया था। 1943 में चिड़ियाघर पर हुई बमबारी में वह बच निकला था। ब्रिटिश जवानों को वह तीन साल बाद मिला और उन्होंने उसे सोवियत संघ को दे दिया।  यह बात आज भी एक राज है कि वह बमबारी में कैसे बच गया और बाकी के साल उसने कैसे गुजारे। लेकिन जुलाई 1946 आते-आते मॉस्को चिड़ियाघर में इसे देखने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।  चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि मॉस्को चिड़ियाघर के लिए यह सम्मान की बात है कि उसने सेटर्न को 74 वर्षों तक अपने यहां रखा। इसमें कहा गया है कि हमारे लिए सेटर्न एक पूरा युग था और उसने हम में से कई लोगों को तब से ...

शराब घोटाले को लेकर अनिल विज और दुष्यंत चौटाला के बीच हुए टकराव के हालात

चित्र
चंडीगढ़  । हरियाणा में शराब घोटाले पर गठबंधन सरकार में खींचतान के हालात पैदा होता दिख रहा है। घोटाले की जांच को लेकर गृह मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला में टकराव के हालात हैं। दोनों के बीच भीतर ही भीतर शीतयुद्ध चल रहा है, लेकिन कोई एक दूसरे विरुद्ध खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। विज और दुष्यंत के बीच टकराव की वजह लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से बिकी शराब है। अवैध रूप से पकड़ी गई शराब पुलिस के मालखाने में ही रखी जाती है। दुष्यंत की दलील है कि पुलिस की पहरेबंदी में शराब कैसे गायब हो गई, जबकि विज का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना कोई घोटाला नहीं हो सकता।     ---------------- Advertisment -------------- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व गृह मंत्री अनिल विज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाने की जानकारी को लेकर भी एक दूसरे पर अविश्वास जता चुके हैं। विज का कहना है कि इस बारे में दुष्यंत ने मुझसे कोई बात नहीं की, लेकिन दुष्यंत का कहना है कि उन्होंने दो बार बात की। दुष्यंत की इस दलील के बाद विज को आखिर में कहना पड़ा कि ...

Gurugram : सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां सुबह से काबू पाने में जुटीं

चित्र
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल के पास स्थित एक सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में जुटी हैं। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारी सुबह से ही लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं। करीब तीन घंटे से लगातार आग जल रही है। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। खेड़की दौला टोल के पास स्टेला नाम से एक कंपनी है। इस कंपनी में परफ्यूम और डियो बनाने का काम किया जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से अब इस कंपनी में सैनिटाइजर भी बनाया जाने लगा है। कंपनी में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने पर कंपनी के कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, आग काबू में नहीं आने के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने भीम नगर स्टेशन और मानेसर स्टेशन से भी दमकल गाड़ियों ...

15 घंटे तक सुलगती पटौदी स्टेशन पर गुड्स ट्रेन की आग बुझायी गयी।

चित्र
 भभकते केमिकल की गुड्स  ट्रेन    पटौदी स्टेशन पर रात को गुड्स ट्रेन में बुझायी गई आग गुजरात से रवाना होकर जा रही थी गाजियाबाद के लिए 58 खुले डिब्बों में से भभकते 3 डिब्बे पटौदी स्टेशन छोड़े डेढ़ दर्जन से अधिक पहुंची फायर ब्रिगेड,  ट्रेन   सुबह रवाना फतह सिंह उजाला पटौदी।  भभकते केमिकल के डिब्बों से भरी गुड्स  ट्रेन   में सुलगती आग को बीती मध्य रात्री में पटौदी रेलवे स्टेशन पर बुझाकर, एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। यह गुड्स  ट्रेन   गुजरात से रवाना होकर गाजियाबाद के लिए जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक खुले 58 डिब्बों में कोयले की राख के जैसा केमिकल - मिक्सर   भरा हुआ था। सूत्रों की माने तो उक्त केमिकल रींगस स्टेशन के आसपास में ही अचानक भभकना आरंभ हो चुका था, इसी बीच में गुड्स  ट्रेन   के डिब्बों से धुआं  पीछले स्टेशन पर देखा गया तो, सूच...