संदेश

लाइफस्‍टाइल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटौदी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा कर्मी का अपहरण !

चित्र
लाॅक डाउन में बड़ी वारदात घटना पटौदी में राजपुरा गांव के पास पट्रोल पंप के नजदीक की अज्ञात हथियारबंद सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने खुड्डन के पास फैंका पटौदी थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज फतह सिंह व धीरज शर्मा पटौदी।  लाॅक डाउन के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह घटना पटौदी हलके में पाल्हावास-जाटौली के बीच में गांव राजपुरा के पास पट्रोल पंप के नजदीक की है। इस मामले में पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादस की विभिन्न घाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सहित प्रतिष्ठा का सवाल बना है। देश के गृहमंत्री के सुरक्षा कर्मी जिसका अपहरण करके बदमाश झज्जर जिला के गांव खुड्डन ले गए पटौदी थाना एसएचओ सुरेश कुमार के द्वारा उसकी पहचान रिषी राज पुत्र श्योताज निवासी कोसली के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ...

पटौदी- घर लौट रहे दुकानदार पर लोहे की रॉड से किया गया जानलेवा हमला

चित्र
घायल दुकानदार गांव रामपुर का है रहने वाला हेलीमंडी-रामपुर के बीच वारदात दी गई अंजाम बाइक सवार अज्ञात हमलावर सीसीटीवी में कैद धीरज शर्मा पटौदी।  हेलीमंडी आरओबी के पास हार्ड वेयर की दुकान के संचालक पर, घर लौटते समय लोहे की राड सहित अन्य अथियारों से लैस बदमाशों के द्वारा जानलेवा हमला किया जाने की सनासनी खेज वारदात सामने आई है। इस हमले में युवा दुकानदार की दोनो टांगों में फैक्चर होने के साथ्र ही गंभीर चोटे भी आई है। घायल दुकानदार की पहचान गांव रामपुर निवासी अतुल पुत्र मदनलाल के रूप में की गई है। वहीं घातक हथियारों से बाइक सवार हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इन अज्ञात हमलावरों की बाइक पर आते-जाते फोटो पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हेलीमंडी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार सहित हमलावरों की बाइक के नंबर से उनकी पहचान के प्रयास आरंभ की दिये है। फिलहाल गंभीर घायल दुकानदार अतुल उपचाराधीन और हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, अतुल कुमार पुत्र मदनलाल निवासी रामपुरा थाना पटौदी का...

लोकडाउन 3 में हरियाणा के कोनसे इलाको को क्या-क्या छूट

चित्र
चंडीगढ़ :  देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा हो गई है, जो 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हरियाणा में भी 17 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा, लेकिन इस दौरान जनता को कुछ छूट मिलेगी, जैसे परिवहन, उद्योग आदि का संचालन। इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लाइव टीवी पर 'हरियाणा आज' कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोरोना महामारी के चलते हरियाणा अन्य प्रांतों की तुलना में ठीक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 364 कोरोना के केस हैं जिनमे से 241 स्वस्थ हो गये हैं और 124 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रदेश के हर जिले को तीन प्रकार के जोन  ग्रीन जोन, ऑरेंज जोन और रेड जोन  में बांटा गया है।  www.bhanothospital.com ग्रीन जोन में व्यक्तिगत तौर पर चलने वाले सभी उद्योगों को छूट दी गई, लेकिन स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, मॉल और धार्मिक स्थल इत्यादि बंद ...

तीन दिन में 13 जिलों को झज्जर ने छोड़ा पीछे, कोरोना पॉजिटिव के कुल 28 मामले दर्ज

चित्र
हरियाणा का वह जिला जो पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से बचा हुआ था और सरकार ने इसे ग्रीन जोन में रखा था, यानि की यहां कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बहुत कम है। लेकिन पिछले तीन दिन में जिले में कोरोना पॉजिटिव के इतने ज्यादा मामले सामने जिससे यह रेड जोन की तरफ बढ़ चला है। जिले में 27 अप्रैल तक पॉजिटिव केसों की संख्या मात्र एक थी, जो कि अब 28 पहुंच गई है, इस प्रकार झज्जर जिले ने प्रदेश के 13 जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जिले का वह शहर जो राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है, बहादुरगढ़ में आज एक और दुकानदार कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद अब यहां कोरोना के 19 एक्टिव मरीज हो चुके हैं। बता दें कि पिछले दिनों ही बहादुरगढ़ में एक साथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका कनेक्शन दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी से है। ज्ञात रहे कि देश की राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर है, जहां कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके थे, इसके बावजूद भी हरियाणा से कई दुकानदार मंडी में जाते रहे, जिस कारण वे कोरोना को झज्जर जिले में ले आए, हालांकि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज प्रद...