संदेश

दुनिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटौदी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा कर्मी का अपहरण !

चित्र
लाॅक डाउन में बड़ी वारदात घटना पटौदी में राजपुरा गांव के पास पट्रोल पंप के नजदीक की अज्ञात हथियारबंद सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने खुड्डन के पास फैंका पटौदी थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज फतह सिंह व धीरज शर्मा पटौदी।  लाॅक डाउन के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह घटना पटौदी हलके में पाल्हावास-जाटौली के बीच में गांव राजपुरा के पास पट्रोल पंप के नजदीक की है। इस मामले में पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादस की विभिन्न घाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सहित प्रतिष्ठा का सवाल बना है। देश के गृहमंत्री के सुरक्षा कर्मी जिसका अपहरण करके बदमाश झज्जर जिला के गांव खुड्डन ले गए पटौदी थाना एसएचओ सुरेश कुमार के द्वारा उसकी पहचान रिषी राज पुत्र श्योताज निवासी कोसली के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ...

केजरीवाल का फैसला, एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील, जनता से मांगा इस बात पर सुझाव

चित्र
केजरीवाल का फैसला, एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर किए सील, जनता से मांगा इस बात पर सुझाव दिल्ली में कोरोना के चलते चलते एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर सील करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार ने लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली को अपनी सीमाएं अन्य राज्यों के मरीजों के लिए खोलनी चाहिए या नही? दिल्लीवालों को इस मुद्दे पर अपनी राय शुक्रवार शाम पांच बजे तक भेजनी है। सरकार का कहना है कि वह इसके बाद फैसला करेगी कि आगे क्या करना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कह कि मैंने पिछली बार भी आप लोगों से राय मांगी थी तब हमें पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी सलाह दी थी। इस बार भी हम आप से एक महत्वपूर्ण विषय पर राय चाहते हैं। केजरीवाल अपनी राजनीति चमकाते हुए  कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत विकास किया है। बहुत से अस्पताल बनवाए और बेड्स उपलब्ध कराए। ऐसे में देशभर से लोग दिल्ली की बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आएंगे। ऐसे में बाहरी लोगों के आने के चलते दिल्ली के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की क...

पटौदी में कर्फ्यू के दौरान भी अपराध पर नही लगाम, युवक की बेरहमी से हत्या

चित्र
पटौदी में कर्फ्यू के दौरान भी अपराध पर नही लगाम, युवक की बेरहमी से हत्या आरोप तीन दोस्तों ने ईंट-पत्थरों से सिर फोड़ा डाला मृतक की पहचान बिजेंद्र उर्फ बादशाह के रूप में हुई मृतक के पिता के बयान पर हुआ हत्या का मामला दर्ज फतह सिंह उजाला पटौदी।  पुलिस अभी हेलीमंडी में दुकानदार युवक पर जानलेवा हमलावरों को अरेस्ट भी नहीं कर पाई है कि, बीती रात कर्फ्यू के दौरान पटौदी में युवक की बेरहमी से हत्या किया जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। हत्या ईंट-पत्थरों से युवक के सिर को बेरहमी से फोड़कर की गई। मृतक की पहचान पटौदी के वार्ड 6 के निवासी बिजेंद्र उर्फ बादशाह 27 वर्ष पुत्र ज्ञानचंद पुत्र शिवलाल के रूप में की गई है। यह युवक मृत अवस्था में बुधवार सुबह पटौदी में ही मेजर मार्केट में श्रृंगार आटो वक्र्स के पास गली में पड़ा हुआ था, सुुबह के समय ही किसी व्यक्ति के द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। जैसे ही युवक की हत्या की बात फैली तो लोगों में भय का माहौल बन गया। युवक के सिर-खोपड़ी पर इतने ईंट-पत्थर मारे गए कि, मृमक का भेजा भी बाहर निकल गया। पटौदी थाना पुलिस ने मृतक के पिता ज्ञानच...

गुरुग्राम से 1400 प्रवासी नागरिकों को लेकर मणिपुर के जरिबम के लिए रवाना हुई 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन'

चित्र
गुरुग्राम से 1400 प्रवासी नागरिकों को लेकर मणिपुर के जरिबम के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन - आरव व माही ने अपने गुल्लक में जमा पैसों से ट्रेन में सफर करने वाले बच्चों को बांटे खिलौने व चॉकलेट गुरुग्राम, 25 मई। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से आज 1400 प्रवासी नागरिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन मणिपुर के जरिबम नामक स्थान के लिये रवाना हुई। यूँ तो लॉक डाउन में फंसे यात्रियों को  लेकर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जाने के समय रेलवे स्टेशन  पर मानवता से जुड़े एक से बढ़कर एक उदाहरण हम रोजाना देख रहे हैं। आज एक ऐसा ही उदाहरण गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर छठी कक्षा में पढ़ने वाले आरव तथा 10वीं की छात्रा माही दोनों भाई- बहन आज ट्रेन में सफर करने वाले नागरिकों के साथ जा रहे बच्चों को खिलौने व चॉकलेट बांटते नजर आए। इन दोनों बच्चों ने जिस अपनेपन से खिलौने बांटे वह नजारा देखने लायक था। दोनों में इतना चाव था कि वे करीब 4:30 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर अपने गुल्लक के पैसों से खरीदे गए ढेर सारे खिलौने व चॉकलेट लेकर पहुंच गए थे, जबकि ट्र...

लाॅकडाउन-4.0 की अवधि में दुकानों को खोलने के लिए समय और दिन निर्धारित किए गए हैं।

गुरूग्राम के जिलाधीश एवं उपायुक्त अमित खत्री द्वारा लाॅकडाउन-4.0 की अवधि में 31 मई तक कंटेनमेंट जोन से बाहर जिला में अलग-अलग श्रेणियों की दुकानों को खोलने के लिए समय और दिन निर्धारित किए गए हैं।  आदेशों में अकेली दुकान , पड़ोस की दुकान, आवासीय स्थलों की दुकाने, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सैक्टरों की दुकानें , बाजार , मार्किट तथा मार्किट काॅम्पलैक्स खोलने के लिए दिन तथा समय निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए दुकानों की तीन श्रेणियां -ए, बी , तथा सी बनाई गई हैं।  ‘ए‘ श्रेणी में आवश्यक वस्तुए जैसे - आटा चक्की, राशन, दूध/डेयरी, फल व सब्जियों , कैमिस्ट आदि,  ग्रोसरी स्टोर, किरयाना , मीट तथा पोल्ट्री को रखा गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 7ः30 बजे से सांय 6ः30 बजे तक खोली जा सकती हैं। इसी प्रकार,  कोरियर तथा पोस्टल सर्विसिज, कृषि उपकरण, पोल्ट्री अथवा पशु चारा व फीड, खाद व बीज, वैटनरी सर्विस आदि को भी ‘ए‘ श्रेणी में रखा गया है और ये दुकाने भी प्रतिदिन प्रातः 7ः30 बजे से सांय 6ः30 बजे तक खोली जा सकती हैं। इसी प्रकार, ‘बी‘ श्रेणी की दुकानों व सेवाओं में प्लम्बर, इलैक्ट...

गुरुग्राम-अब कोरोना से आयुर्वेद के माध्यम से बचाने की तैयारी, आयुर्वेदिक दवाओं का किया वितरण

चित्र
कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला में आयुर्वेदिक दवाओं का किया जा रहा है नियमित वितरण । - जिला में अब तक 31 हजार लोगों में वितरित की गई आयुर्वेदिक दवाएं । - कोरोना से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूूत करना आवश्यक , आयुर्वेदिक दवाएं सिद्ध हो रही हैं कारगर । गुरुग्राम, 19 मई। आयुष विभाग द्वारा जिला में बड़े स्तर पर लोगों के बीच आयुर्वेदिक दवाएं जैसे गिलोय घनवटी , संशमनी , वटी अणु तेल जैसी दवाओं को लोगों के बीच निशुल्क वितरित किया जा रहा है । अब तक जिला में 31 हजार लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया जा चुका है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू बांगड़ ने बताया कि गत दिवस गुरुग्राम के शिवाजी पार्क, खांडसा मंडी में रह रहे लगभग 2 हजार लोगो को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें जैसे गुडूची घनवटी , गिलोय घनवटी, संशमनी  वटी,  अणु तेल आदि आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गई।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का प्रयोजन ही व्यक्ति को स्वस्थ रखते हुए उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है। इसी कड़ी में आयुष विभा...