संदेश

खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटौदी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा कर्मी का अपहरण !

चित्र
लाॅक डाउन में बड़ी वारदात घटना पटौदी में राजपुरा गांव के पास पट्रोल पंप के नजदीक की अज्ञात हथियारबंद सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने खुड्डन के पास फैंका पटौदी थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज फतह सिंह व धीरज शर्मा पटौदी।  लाॅक डाउन के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह घटना पटौदी हलके में पाल्हावास-जाटौली के बीच में गांव राजपुरा के पास पट्रोल पंप के नजदीक की है। इस मामले में पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादस की विभिन्न घाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सहित प्रतिष्ठा का सवाल बना है। देश के गृहमंत्री के सुरक्षा कर्मी जिसका अपहरण करके बदमाश झज्जर जिला के गांव खुड्डन ले गए पटौदी थाना एसएचओ सुरेश कुमार के द्वारा उसकी पहचान रिषी राज पुत्र श्योताज निवासी कोसली के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ...

कोविड पाॅजिटिव गांव डाडावास में 3 दिन तक रहा !

चित्र
पीड़ित सेक्टर दस के सरकारी अस्पताल का है गार्ड जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भेज दिया था घर शनिवार को डयूटी पर पहुंचा तो रिपोर्ट थी पाॅजिटिव फतह सिंह उजाला पटौदी।  कोविड 19 संक्रमण के पटौदी पालिका क्षेत्र. में ब्रेक के दावे के साथ ही कोविड 19 संक्रमण की पटौदी देहात में एंट्री निश्चित ही चिंता का विषय है। पटौदी के ग्रामींण अंचल में कोविड 19 पाॅजिटिव का पहला मामला कंफर्म होने के साथ ही मेजबान गांव सहित आसपास के गांवों में भी लोगों के बीच टेंशन बढ़ गई है। कोविड 19 पाॅजिटिव का पटौदी क्षेत्र के देहात में यह पहला मामला गांव डाडावास का है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति सेक्टर दस के सरकारी अस्पताल में बतौर गार्ड कार्यरत है। तीन दिन के बाद यह गुरूग्राम अस्पताल अपनी डयूटी पर पहुंचा तो इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव बताई गई और असके बाद में शनिवार मध्य रात्री में स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के गांव डाडावास पहुंची और परिवार में मौजूद आठ सदस्यों की जांच सहित सेंपल के लिए इन्हें बोहड़ाकला के नीलकंठ अस्पताल में जाकर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक डाडावास निवासी और सेक्टर...

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने उपलब्ध कराएं 50 लाइफ सेविंग वेंटिलेटर

चित्र
प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जिला प्रशासन को सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाए 50 लाइफ सेविंग वेंटिलेटर ।  गुरुग्राम 1 मई ।  ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने  आज जिला प्रशासन को 50  लाइफ  सेविंग वेंटिलेटर सी एस आर के तहत दिए । जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव वी एस कुंडू तथा उपायुक्त अमित खत्री ने इन्हें रिसीव किया। मारुति कंपनी की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिलाया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सीएसआर के तहत लााइफ सेविंग इक्विपमेंट्स उपलब्ध करवातेे रहेंगे। उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि इन वेंटीलेटर के माध्यम से कोविड-19 संक्रमित मरीजों का पहले से अधिक प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकेगा।   उन्होंने समाज की अन्य संस्थाओं व कंपनियों का आवाहन करते हुए कहा कि वे संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोरोना संक्रमण की लड़ाई को एकजुटता से जीता जा सके।  ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से राजीव गांधी सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर , विक्रम खजांची एचआर एक्जीक्यूटि...

साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना 50 के पार, बीते 36 घंटे मे 6 नए मामले आए सामने

चित्र
साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 36 घंटे में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आंकड़ो के मुताबिक जिले में अभी तक 57 मरीज मिल चुके है लेकिन राहत की खबर ये भी है की इन मरीजों में 38 लोग अपना इलाज करवाकर वापस अपने घर जा चुके है तो वही 5 और मरीजों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।   एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने अब पत्रकारों और कोरोना वॉरियर्स का भी कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को तीन दर्जन से ज्यादा पत्रकारों का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। चीफ मेडिकल ऑफिसर जे एस पुनिया की माने तो बीते 36 घंटे में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से ज्यादातर वो मरीजे मिले है जो कोरोना संक्रमित मरीज़ों के इलाज के दौरान डाक्टरों का सहयोग करते है।  कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर संख्या में लोगो का कोरोना टेस्ट करवाना शुरू कर दिया है। जिले में अभी तक 6 हजार से ज्यादा लोगो क...