संदेश

बाबरी मस्जिद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यात्रा की पुर्णाहुति लेने बाबा हरदेव नगरी पहुँचा रामरथ, भव्य स्वागत के साथ नारहेड़ा मे भव्य समापन

चित्र
बाबा हरदेवा की नगरी हैलीमण्डी जाटौली टोड़ापुर में राम रथ यात्रा का समस्त हिन्दू समाज द्वारा जोरदार व धमाकेदार स्वागत  सौ वर्षों पुरानी एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी व बाबा हरदेवा के धाम हैलीमण्डी जाटौली व टोड़ापुर में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण का आह्वान करने पहुची रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्याम बाबा मंदिर से सुशील गिरी जी, सुरेश यादव प्रधान नगरपालिका हैलीमण्डी व श्याम बाल मित्र मंडल के प्रधान मनोज जिंदल व सचिव अजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस यात्रा का शुभारंभ किया।  राम रथ यात्रा के संयोजक एडवोकेट सुधीर मुदगिल ने बताया कि आज हमें 494 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मंदिर का निर्माण कार्य हमारे जीवन काल मे हो रहा है। यह जीवन का प्रथम व अंतिम शोभाग्य है कि हमे इस राम काज रूपी यज्ञ में अपनी आहुति डालने का शोभाग्य प्राप्त हुआ है। समाज में यह सवाल उठ रहा है कि मन्दिर की बजाय कोई हॉस्पिटल बनना चाहिये परन्तु हिन्दू संस्कर्ति व सनातन धर्म मे भाव श्रद्धा ही है जिसके आधार पर जवान देश के लिए अपने प्राण तक न्य...