संदेश

पॉलिटिक्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटौदी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा कर्मी का अपहरण !

चित्र
लाॅक डाउन में बड़ी वारदात घटना पटौदी में राजपुरा गांव के पास पट्रोल पंप के नजदीक की अज्ञात हथियारबंद सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने खुड्डन के पास फैंका पटौदी थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज फतह सिंह व धीरज शर्मा पटौदी।  लाॅक डाउन के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह घटना पटौदी हलके में पाल्हावास-जाटौली के बीच में गांव राजपुरा के पास पट्रोल पंप के नजदीक की है। इस मामले में पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादस की विभिन्न घाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सहित प्रतिष्ठा का सवाल बना है। देश के गृहमंत्री के सुरक्षा कर्मी जिसका अपहरण करके बदमाश झज्जर जिला के गांव खुड्डन ले गए पटौदी थाना एसएचओ सुरेश कुमार के द्वारा उसकी पहचान रिषी राज पुत्र श्योताज निवासी कोसली के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ...

HIKA CYCLONE: कोरोना की मार से देश उभरा भी नही और गुजरात-महाराष्ट्र पर अब हिका की आफत, कुछ घंटों में टकरा सकता है तूफान

चित्र
HIKA CYCLONE: कोरोना की मार से देश उभरा भी नही और गुजरात-महाराष्ट्र पर अब हिका की आफत, कुछ घंटों में टकरा सकता है तूफान HIKA CYCLONE 2020: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में कहा कि 'दक्षिण पूर्व-पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अगले 48 घंटों के दौरान एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन सकता है और यह उसके अगले 48 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलेगा और उसके बाद और तीव्र हो सकता है। मुंबई/अहमदाबाद. कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) का कहर झेल रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) पर अब हिका चक्रवाती तूफान का कहर मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभागके अनुसार, इन दोनों राज्यों में अगले कुछ घंटों में तूफान हिका (Hika Cyclone 2020) दस्तक दे सकती है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और समुद्री लहरें तेज हो गई हैं. मौसम विभाग की मानें तो जिस समय यह चक्रवात जमीन से टकराएगा, उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर रहेगी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में NDRF ने 9 टीमों तैनात की हैं। इनमें से तीन टीमें मुंबई, दो पालघर में और ठाणे, रायगढ़, र...