गुरुग्राम में 5,452.72 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी, निर्माण कार्य 1 मई 2025 से होगा शुरू
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की गुरुग्राम में कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए मेट्रो का विस्तार किया जाएगा; मुख्यमंत्री मेट्रो विस्तार पर कुल 5,452.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे, निर्माण कार्य 1 मई 2025 से शुरू होगा; मुख्यमंत्री गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के तहत यह विस्तार मिलेनियम सिटी सेंटर को रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 और साइबर सिटी से जोड़ेगा 28.50 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन में 27 स्टेशन होंगे गुरुग्राम, 24 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 और साइबर सिटी तक मेट्रो विस्तार को लेकर गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक श्रीमती बिमला चौधरी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के निवासियों की सुविधा के लिए मेट्रो नेटवर्क का विस्तार मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 और साइबर सिटी तक किया जाएगा। इस परियोजन...