गुड़गांव : मानेसर के कासन गांव में दिवाली की रात ताबड़तोड़ फायरिंग में 1 की मौत 6 लोग घायल , हादसे के पीछे पुरानी रंजिश

गुड़गांव के मानेसर इंड्रस्टियल थाना क्षेत्र के कासन गांव में देर रात पूर्व सरपंच के परिवार पर हमले की वारदात को अंजाम दिया गया। योजनाबद्ध तरीके से किए गए हमले में पूर्व सरपंच के परिवार के करीब 6 लोग घायल हुए हैं।

गुरुग्राम का कासन गांव दिवाली के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। कासन गांव के पूर्व सरपंच के परिजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक रंजिश के चलते हमला किया गया। पूर्व सरपंच गोपाल के परिवार के करीब 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में 8 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासन गांव मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ता है।
हमले के पीछे बताई गई पुरानी रंजिश
मामले में पीड़ित परिवार के एक सदस्य बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बलबीर ने कहा कि मुझे गोलीबारी के बाद फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। घटना के बारे में पटौदी के एसीपी वीर सिंह ने कहा कि मानेसर के कासन गांव में देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी।
एसीपी वीर सिंह का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुरुग्राम: खेड़की दौला टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया तेज, पटौदी के नजदीक लाने की तैयारी

हरियाणा सरकार ने भूमि रजिस्ट्री नियमों में किए महत्वपूर्ण बदलाव

BABA JYOTIGIRI MAHARAJ | उज्जैन में हरियाणा सेवा आश्रम का नया अध्याय | भव्य भक्त निवास का भूमि पूजन | प्रबुद्ध लोगो हुए शामिल