भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा, सुभकामनाए आई सामने
• भारत ने कांस्य पदक के लिए एक रोमांचक मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया
• राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी
• खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा, भारत को आप पर गर्व है!
ऐतिहासिक जीत के साथ, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेले गए एक रोमांचक मैच में जर्मनी पर 5-4 से जीत के साथ हासिल हुआ यह 41 वर्षों में टीम का पहला ओलंपिक पदक है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर औरपूरे देश से लोगों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत और उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बातचीतभी की और उन्हें बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें