Banner

Breaking News

महिलाओं का महिला दिवस पर दिखा बड़ा दिल,संगोष्ठी में महिलाओं के साथ-साथ सर्वसमाज की समस्याओं पर किया मंथन

महिलाओं का महिला दिवस पर दिखा बड़ा दिल,संगोष्ठी में महिलाओं के साथ-साथ सर्वसमाज की समस्याओं पर किया मंथन
पटौदी( धीरज शर्मा) नगरपालिका हैलीमण्डी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की गयी संगोष्ठी। नगरपालिका हैलीमण्डी के कार्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्टी की अध्यक्षता कुसुम गुप्ता ने की जिसमे सभी महिला पार्षद भी उपस्थित रही। 

संगोष्ठी का उद्देश्य महिला दिवस पर कुछ नया करने की नीयत और सामाजिक समस्याओं पर मंथन रहा। अध्यक्षा कुसुम गुप्ता ने मांग की कि महिला सफाई कर्मचारियों के स्वस्थ व आर्थिक विकास पर ध्यान दिया जाए। उनकी यूनिफार्म भी तय की जाए ताकि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि नगरपालिका हैलीमण्डी के कार्यालय से जिला खेल अधिकारी को पत्र लिख कर मांग की जाए कि हैलीमंडी में बैडमिंटन व बॉक्सिंग के लिए एक-एक सरकारी कोच नियुक्त किया जाए। यहां पर महिलाओं के लिए एक योग पार्क व आधुनिक उपकरणों से युक्त एक व्यायामशाला पार्क भी बनाया जाए। उन्होंने सभी 6 वार्डो से  महिला  पार्षदों से आह्वान किया कि वे भी अपने अपने वार्ड में ऐसी जागरूकता मुहिम शुरू करे।
 कुसुम गुप्ता ने महिला दिवस होने के के कारण महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर तो प्रकाश डाला ही अपितु सर्वसमाज से जुड़े मुद्दों पर भी महिलाओं को काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान सुरेश यादव व उपप्रधान विक्रांत चौहान ने आश्वासन दिलाया कि ये सभी मांग जल्दी ही पूरी करने के लिए प्रयास किये जायेंगे।  इस अवसर  इको अवेर्नेस सोसाइटी से बिना जी,  राजेन्द्र गुप्ता जी, मदनलाल, विकास यादव जी, राजीव चौहान, अमित शर्मा, रिंकु,  सभी वार्डो के पार्षद  उपस्थित थे वहीं महिला पार्षदों में बबिता, मंजू चौहान, सुदेश,नीरू शर्मा उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं