नये संसद भवन का शिलान्यास हमारे इतिहास का एक स्वर्णिम दिन- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नये संसद भवन के शिलान्यास का स्वागत किया

“नये संसद भवन का शिलान्यास हमारे इतिहास का एक स्वर्णिम दिन”

“मैं इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूँ”

“संसद भवन हमारे लोकतंत्र का आस्था केंद्र है, जो हमें स्वतंत्रता के मूल्य व उसके संघर्ष की याद दिलाता है और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित भी करता है”

“नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा जो देशवासियों की आशाओं और आकाँक्षाओं को पूर्ण करने का केंद्र बनेगा”

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नये संसद भवन के शिलान्यास का स्वागत किया। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “नये संसद भवन का शिलान्यास हमारे इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है, मैं इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूँ। संसद भवन हमारे लोकतंत्र का आस्था केंद्र है, जो हमें स्वतंत्रता के मूल्य व उसके संघर्ष की याद दिलाता है और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित भी करता है।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा की “नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा जो देशवासियों की आशाओं और आकाँक्षाओं को पूर्ण करने का केंद्र बनेगा। मोदी सरकार देश के गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त करने में पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटी है और यह नया संसद भवन हमारे इस संकल्प को चरितार्थ करने का साक्षी बनेगा।”

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्विस बैंक में भारतीय काला धन फिर चर्चा में: 2014 के मुकाबले तीन गुना बढ़ोतरी, सबसे ऊँचा स्तर

भारत की वैज्ञानिक परंपरा और महर्षि वराहमिहिर | A Spiritual-Scientific Insight by Swami Jyoti Giri

भारत-पाकिस्तान तनाव: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक