संदेश

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ भारत-रूस रक्षा सहयोग की समीक्षा की

चित्र
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ भारत-रूस रक्षा सहयोग की समीक्षा की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज मास्को में रूसी संघ के उप प्रधानमंत्री श्री यूरी बोरिसोव के साथ भारत-रूस रक्षा सहयोग की समीक्षा की। श्री बोरिसोव व्यापार और आर्थिक और वैज्ञानिक सहयोग पर भारत के साथ अंतर-सरकारी आयोग के सह-अध्यक्ष हैं। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर रक्षा मंत्री के साथ उच्च स्तरीय समिति की सह-अध्यक्षता भी की। द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके साथ चर्चा बहुत सकारात्मक और उत्पादक रही। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की सभी कठिनाइयों के बावजूद, भारत-रूस द्विपक्षीय संबंध विभिन्न स्तरों पर अच्छे संपर्क बनाए हुए हैं। भारत और रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक भागीदारी का आनंद लेते हैं और रक्षा संबंध इसके महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। श्री राजनाथ सिंह रूसी रक्षा मंत्री के निमंत्रण पर मास्को की 3 दिवसीय यात्रा पर विजय दिवस परेड की 75वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। रक्षा मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध में 75वें विजय...

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का मास्को में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रेस वक्तव्यरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा

चित्र
23 जून ,  2020 को मॉस्को में प्रेस को जारी किए गए वक्तव्य का मूल पाठ इस प्रकार है:       मैं रूस के रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर विजय दिवस परेड की 75वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए मास्को में हूं जो रूस और पूरी दुनिया के लिए सबसे शुभ अवसर है। द्वितीय विश्व युद्ध में जीत हासिल करने के लिए रूसी लोगों के असीम बलिदान को याद करते हुए हम उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हैं। लाखों भारतीय सैनिकों ने उस युद्ध में भाग लिया और उन्‍हें अपार जनहानि का सामना करना पड़ा। उनमें से कई युद्ध के दौरान सोवियत सेना को सहायता प्रदान करने के प्रयासों से जुड़े थे। इसलिए, यह एक सम्मान की बात है कि कल रेड स्क्वायर में एक भारतीय सैन्य टुकड़ी भी मार्च करेगी। यह हमारे दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच चिरस्थायी मित्रता का प्रतीक है।       मेरी यह मॉस्‍को यात्रा कोविड वैश्विक महामारी के बाद भारत से किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की पहली विदेश यात्रा है। यह हमारी विशेष मित्रता की निशानी है। इस वैश्विक महामारी की तमाम कठिनाइयों के बावजूद हम...

कोरोना अपडेट- भारत भी पूरी दुनिया में ‘प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मौतों’ वाले देशों में से एक

चित्र
भारत भी पूरी दुनिया में ‘प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मौतों’ वाले देशों में से एक है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट 154, दिनांक 22 जून 2020, से पता चला है कि भारत भी ‘प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मौतों’ वाले देशों में से एक है। भारत में प्रति लाख आबादी पर मौत का मामला 1.00 है, जबकि वैश्विक औसत इससे छह गुना से भी अधिक 6.04 है। ब्रिटेन में प्रति लाख आबादी पर कोविड-19 से संबंधित मौतों के 63.13 मामले दर्ज किए गए हैं। उधर स्पेन, इटली और अमेरिका में यह आंकड़ा क्रमशः 60.60, 57.19 और 36.30 है। भारत में महामारी के मामलों या रोगियों का जल्द पता लगने, समय पर परीक्षण (टेस्टिंग) एवं निगरानी, मरीजों के संपर्क में आए लोगों का व्‍यापक रूप से पता लगाने और प्रभावकारी नैदानिक प्रबंधन या उपचार की बदौलत इस वजह से मरने वाले लोगों की संख्‍या को कम करने में मदद मिली है। यह कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर भारत सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध, पूर्व-निर्धारित ...

हज (1441 H/ 2020 AD) के लिए भारतीय मुसलमान सऊदी अरब नहीं जायेंगे

चित्र
अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए, यह फैसला किया गया है श्री मुख्तार अब्बास नकवी : “2 लाख 13 हजार आवेदकों द्वारा जमा कराया गया पूरा पैसा बिना किसी कटौती के तत्काल वापस किये जाने की प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गई है। यह पैसा ऑनलाइन डीबीटी के जरिये आवेदकों के खाते में भेजा जायेगा।“ “2300 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने बिना "मेहरम"(पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, इन महिलाओं कोहज 2021 में इसी आवेदन के आधार पर हज यात्रा पर भेजा जायेगा”: श्री मुख्तार अब्बास नकवी “साथ ही अगले वर्ष भी जो महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा हेतु नया आवेदन करेंगी उन सभी को भी हज यात्रा पर भेजा   जायेगा।“: श्री मुख्तार अब्बास नकवी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ बताया कि सऊदी अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए, यह फैसला किया गया है...

अध्ययन दर्शाते है कि विविध आयु के सितारे खुले समूहों में सह-अस्तित्व में हो सकते हैं, ये आकाशगंगा में नक्षत्रीय विकास की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान करते हैं

चित्र
हमारी आकाशगंगा में सितारे आकाशगंगा में ही मौजूद आणविक बादलों द्वारा बनते हैं। यह माना जाता है कि हमारी आकाशगंगा में अधिकांश सितारे तारा-गुच्छ के रूप में बनते हैं, जो सितारों की उत्पत्ति की प्रक्रिया को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान करते हैं। खुले सितारा समूह गुरुत्वाकर्षण से बंधे तारों की एक व्यवस्था है जिसमें सितारों का जन्म एक ही तरह के आणविक बादलों से होता है। एक समूह के सितारों की उत्पत्ति के समय सभी सितारे अपने प्रारंभिक सितारों के ही विकासवादी अनुक्रम का पालन करते हैं। खुले समूह आकाशगंगा की उत्पत्ति और विकास की खोज के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह पूरी आकाशगंगा के सीमा क्षेत्र में फैले होते हैं। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत एक स्वायत्त विज्ञान संस्थान आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस) के खगोलविदों ने यह पाया है कि विभिन्न समूहों के सितारे खुले समूहों में सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। किन्तु पहले यह समझने की चुनौती है कि क्या एक खुले क्लस्टर में सितारों की उम्र सम...

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के अंतर्गत 42 करोड़ से ज्‍यादा गरीबों को 65,454 करोड़ की वित्‍तीय सहायता प्राप्‍त हुई

चित्र
प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के अंतर्गत 42 करोड़ से ज्‍यादा गरीबों  को 65,454 करोड़ की वित्‍तीय सहायता प्राप्‍त हुई सरकार ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के  प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज  के अंतर्गत महिलाओं और गरीब वरिष्‍ठ नागरिकों तथा किसानों को नि:शुल्‍क अनाज और नकद भुगतान की घोषणा की। इस पैकेज के त्‍वरित कार्यान्‍वयन की केंद्र और राज्‍य सरकारों द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।  प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के अंतर्गत 42 करोड़ से ज्‍यादा गरीबों को 65,454 करोड़ की वित्‍तीय सहायता प्राप्‍त हुई है।  पीएमजीकेपी के विविध संघटकों के अंतर्गत अब तक प्राप्‍त की गई प्रगति इस प्रकार है : पीएम-किसान की पहली किश्‍त के भुगतान के तौर पर  17 , 891 करोड़ रुपये  की राशि  8.94 करोड़  लाभार्थियों के खातों में डाल दी गई। 20.65 करोड़  (100%) महिला जन धन खाता धारकों के लिए पहली किश्‍त के रूप में  10 , 325 करोड़ रुपये  जमा किए गए।  20.62 करोड़ (100%)  महिला जन धन खाता धारकों के लिए  10 , 315 करोड़ रुपये ...

21 जून 2020 को लगेगा अग्नि-वलयाकार सूर्यग्रहण देखे पूरी रिपोर्ट

चित्र
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय 21 जून 2020 को लगेगा अग्नि-वलयाकार सूर्यग्रहण  “इसे सीधे देखने से आँखों और दृष्टि को हो सकता है गंभीर नुकसान, सूर्य को देखने के लिए बनाए गए हैं विशेष चश्मे, सुरक्षित दृश्यावलोकन के लिए ये चश्मे सूर्य के प्रकाश को करते हैं फिल्टर” टीवी वेंकटेश्वरन   के द्वारा एक दुर्लभ खगोलीय घटना के रुप में रविवार को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे लोकप्रिय रूप से रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है, लगने जा रहा है। इस वर्ष का यह पहला सूर्य ग्रहण है जो ग्रीष्म संक्रांति पर लग रहा है, और यह उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन भी है। अनूपगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, जाखल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, देहरादून, तपोवन और जोशीमठ से गुजरने वाले मार्ग पर रहने वाले लोग इस वलयाकार ग्रहण को देख पाएंगे, शेष भारत में लोग आंशिक ग्रहण देख सकते हैं। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, तो पृथ्वी की सतह पर छाया पड़ती है। चंद्रमा द्वारा सूर्य को थोड़े समय के लिए पूरी तरह से ढक लिया जाता है। जो स्थान चंद्रमा की पूर्ण छाया से...