Taiwan Earthquake Live: ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और 700 से ज्यादा लोग घायल

Taiwan Earthquake Live: ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत


मरने वालों की संख्या बढ़ी

भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताइवान सरकार ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या भी 700 से अधिक हो गई है

प्राधिकरण ने हालातों से निपटने के लिए उठाए जल्द कदम

सना हाशमी ने कहा कि प्राधिकरण ने भूकंप के हालातों से निपटने के लिए जल्द कदम उठाए। कुछ क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली चली गई थी। मेट्रो, हाईस्पीड ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई है। जहां ताइपे जैसे हालात नहीं हैं, वहां काफी हद तक जीन सामान्य हो गया है। 

ह्यूलिन और ताइपे जैसी जगहों से आने वाली तस्वीरें डरावनी

ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन की सना हाशमी ने कहा कि भूकंप के झटके सुबह-सुबह महसूस किए। जिस समय भूकंप आया उस समय हम घर पर ही थे। ताइवान में भूकंप आना आम हैं, लेकिन आज का भूकंप अलग था। उन्होंने कहा कि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ह्यूलिन और ताइपे जैसी जगहों से आने वाली तस्वीरें डरावनी हैं।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्विस बैंक में भारतीय काला धन फिर चर्चा में: 2014 के मुकाबले तीन गुना बढ़ोतरी, सबसे ऊँचा स्तर

भारत की वैज्ञानिक परंपरा और महर्षि वराहमिहिर | A Spiritual-Scientific Insight by Swami Jyoti Giri

भारत-पाकिस्तान तनाव: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक