पाकिस्तान में कुरान की कसम के साथ विद्रोह का स्वर: 'भारत हमला करे तो हम भारतीय सेना का साथ देंगे'

इस्लामाबाद/पेशावर: पाकिस्तान के भीतर से बगावत की गूंज अब मस्जिदों से उठने लगी है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तानी सेना की ज्यादतियों से त्रस्त स्थानीय लोगों में आक्रोश अब इस स्तर तक पहुंच गया है कि मस्जिदों से खुलेआम भारतीय सेना का समर्थन करने की घोषणाएं होने लगी हैं।
कुरान की कसम खाकर मौलाना का ऐलान:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में एक प्रभावशाली मौलाना हाथ में कुरान लेकर ऐलान करता है – "खुदा की कसम, अगर भारत हमला करता है तो हम पश्तून भारतीय सेना का साथ देंगे, पाकिस्तानी फौज का नहीं।" मौलाना का दावा है कि जेलों में बंद कैदी तक अल्लाह से भारत के आक्रमण की दुआ करते हैं, ताकि उन्हें पाकिस्तानी सेना के जुल्म से मुक्ति मिल सके।

खौफ में पाकिस्तानी सेना:
बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हजारों लोग गायब किए जा चुके हैं। सैकड़ों परिवारों ने अपने परिजनों को सैन्य अभियानों में खो दिया है। अब ये दर्द मस्जिदों के मिंबर से आवाज बनकर उभर रहा है। मौलाना ने कहा, "हमने अपनी जमीन, अपने लोग और अपने बच्चे खोए हैं... और अब हम तुम्हारे लिए नारे लगाएंगे? ऐसा नहीं होगा।"

लाल मस्जिद में सन्नाटा:
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की बदनाम लाल मस्जिद, जिसे कट्टर इस्लामी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, वहां भी विद्रोह की फुसफुसाहट सुनाई देने लगी है। एक मौलवी द्वारा पूछे गए सवाल पर कि 'अगर भारत हमला करता है, तो पाकिस्तान का साथ कौन देगा?', पूरे हॉल में एक भी हाथ नहीं उठा। यह उस विचारधारा पर करारा तमाचा है जिसे पाकिस्तान दशकों से पालता आ रहा है।

'भारत में मुसलमान सुरक्षित हैं':
लाल मस्जिद के मौलवी अब्दुल अजीज गाजी ने भी स्पष्ट कहा – "हम भारत की तुलना में पाकिस्तान में अधिक उत्पीड़ित हैं। यहां की सेना हमारे ही मुसलमानों पर बम बरसाती है। भारत में मुसलमानों को ऐसा डर नहीं है।"

पाकिस्तान टूटने की कगार पर?
ये घटनाएं साफ इशारा करती हैं कि पाकिस्तान केवल सीमाओं से नहीं, भीतर से भी दरक रहा है। जिस इस्लामी एकता के नाम पर पाकिस्तान बना था, आज वही मस्जिदें उसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं। क्या अब पाकिस्तान के भीतर से ही उसकी जड़ें काटी जा रही हैं?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुरुग्राम: खेड़की दौला टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया तेज, पटौदी के नजदीक लाने की तैयारी

हरियाणा सरकार ने भूमि रजिस्ट्री नियमों में किए महत्वपूर्ण बदलाव

BABA JYOTIGIRI MAHARAJ | उज्जैन में हरियाणा सेवा आश्रम का नया अध्याय | भव्य भक्त निवास का भूमि पूजन | प्रबुद्ध लोगो हुए शामिल