दिल्ली की सर्दी : मंगलवार सुबह बनी सीजन की सबसे ठंडी, 4.1 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ तापमान

सर्द हवाओं ने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर के प्रकोप से लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इतिहास में दिल्ली में सबसे कम तापमान शून्य डिग्री 27 दिसंबर 1930 को दर्ज हुआ था। वहीं तेज हवाओं के चलते दिल्ली का प्रदूषण भी कम हो गया है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200-300 के बीच दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। आगे देखें तस्वीरें पढ़ें पूरा हाल...
शीतलहर के कारण शाम के तापमान में गिरावट हुई और दिन का तापमान भी लुढ़क गया। सोमवार को इस दिसंबर का अधिकतम तापमान सबसे कम 19.4 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं 10 और 11 डिग्री के आसपास चल रहा न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह चार दिसंबर के बाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। हालांकि मंगलवार की ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बीते साल 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 21 डिग्री के बीच बना हुआ था। जबकि एक दिसंबर से चार दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के आसपास बना हुआ था।

सोमवार को हाड़ कंपा देने वाली सर्द हवाएं चलीं। इस कारण से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।  न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।  

बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या
देश भर में शर्दी के साथ साथ दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है। कोहरे और सर्दी की ठिठुरन से वाहन ड्राइव करने में अच्छी खासी परेशानी होती है वही थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना को अंजाम दे देती है इसलिए सभी से अनुरोध है गाड़ी धीरे चलाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्विस बैंक में भारतीय काला धन फिर चर्चा में: 2014 के मुकाबले तीन गुना बढ़ोतरी, सबसे ऊँचा स्तर

भारत की वैज्ञानिक परंपरा और महर्षि वराहमिहिर | A Spiritual-Scientific Insight by Swami Jyoti Giri

भारत-पाकिस्तान तनाव: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक